संदेश

#आरती #धूप #Aarti #DhoopAarti #Kapoor लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक दीपक से आरती करने की जगह कर सकते हैं कपूर आरती [Deep Aarti and Kapoor Aarti]

चित्र
बहुत से लोग रोज के पूजा में एक दीपक जलाकर आरती करते  हैं पर एक बात ध्यान में रखना जरुरी है कि आरती हमेशा पंचा या सप्त दीपक से ही करना चाहिए| अगर आपके साथ यह दीपक नहीं हैं या फिर आप जल्दी जल्दी में अच्छे से पंचा दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो बिलकुल भी कोई चिंता न करें, केवल कपूर जलाकर भी आप आरती कर सकते हैं या फिर धूप और कपूर जलाकर भी आप आरती कर सकते हैं| एक दीपक से आरती करने से बेहतर यही होता है कि आप पहले धूप से आरती कर ले उसके बाद कपूर जलाकर आरती करें| पर सबसे अच्छा होता हैं अगर आप सप्त या पंचदीपक जलाकर ही आरती करें| एक दीपक के जगह अगर कपूर जलाते हैं केवल तो भी कपूर दानी में ही कपूर जलाय| वैसे तो कपूर धूप और दोनों के ही प्रतीक के रूप में जलाई जाती है पर अगर आप धूप से आरती करते हैं तो धूप जलाते समय उसमे कपूर न डाले केवल गुग्गुल और धुंआ से ही धूप जलाय और धूप, कपूर से आरती करें|