सरस्वती पंचोपचार पूजा मंत्र और आरती मंत्र [Maa Saraswati Puja Aarti]
सरस्वती पूजा हो या किसी भी भी पूजा उसमे मन्त्रों की जरुरत इसलिए होती है ताकि हम अपने पूजा को पूर्णता दे पाएं| पर ऐसा कुछ नहीं है की अगर आप अपने मंत्र नहीं बोल पाएंगे तो आपके पूजा सम्पूर्ण नहीं मानी जाएगी| मंत्र भावना के प्रतिक मात्रा है इसलिए अगर आप मंत्र को हिंदी अनुवाद के साथ भी उच्चचं करते हुए निवेदन करेंगे तो भी कोई समस्या नहीं है| आइये हम पंचोपचार पूजा के मन्त्रों के बारे में पहले जान लेते हैं| एष गन्धं ॐ सरस्वती देव्यै नमः (श्वेत चन्दन) एतद पुष्पं ॐ सरस्वती देव्यै नमः (पीले और श्वेत पुष्प) एतद अक्षत ॐ सरस्वती देव्यै नमः (पीले चावल या अक्षत) एष धूपः ॐ सरस्वती देव्यै नमः (धुनुची धूप) एष दीप ॐ सरस्वती देव्यै नमः (घी दीपक) धूप पूजा और पंचोपचार पूजा में ऊपर के क्रम में ही पूजा कर सकते हैं अगर आप नैवेद्य अलग से और साथ में पनार्थ देना कहते हैं तो उसके लिए कहे 'एतद नैवेद्य पानार्थ जलं ॐ सरस्वती देव्यै नमः'| नैवेद्य में ताम्बूल यानि पान जरूर रखे अगर आप नैवेद्य अलग से चढ़ा रहे हैं| केवल नारियल चढ़ाकर और कपूर जल चढ़ाकर भी आप पूजा कर सकते हैं| माँ सरस्वती की धुनुची धूप आ...