क्यों जलाते हैं श्री गणेश के सामने नारियल तेल का दीपक? [Ganeshpuja Lamp oil]
बहुत सारे लोगों को यह पता नहीं होगा कि गणपति पूजन में जो दीपक जलाई जाती है वह नारियल तेल से जलाई जाती है बहुत ही एक सुन्दर खुशबु बिखेरता है आपके चारो तरफ| वैसे तो आरती के लिए घी या तिल का तेल ही इस्तेमाल किया जाता है| कहाँ जाता है कि हर देवी देवता के तरह ही श्री गणेश जी को भी सुगंध बहुत ही प्रिय होता है इसलिए उनके सामने धूप और सुगन्धित तेल से दीपक जलने से वह बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं| नारियल एक ऐसा उपादान है जो बहुत ही शुद्ध और सम्पूर्ण होता है इसलिए नारियल के बिना हम किसी भी प्रकार के पूजा के बारे में नहीं सोच सकते| अगर आप पूजा में नारियल तेल के दीपक जलाकर श्री गणेश का आवाहन करते हो तो यह बहुत ही एक सुन्दर बातावरण तैयार करता है|
वैसे तो गणेश पूजन पुरे भारत भर में मनाई जाती है पर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तेलंगाना में खास रूप से मनाई जाती है| नारियल यहाँ के एक मूल तैलीय बीज है जो हर तरह के काम में इस्तेमाल होता है| नारियल के तेल को यहाँ पर सबसे शुद्ध माना जाता है किसी भी पूजा के लिए| कहाँ जाता है की नारियल से बने कुछ भी गणपति बाप्पा को सबसे पसंद है चाहे वह मोदक हो, नारियल लड्डू हो या फिर सिर्फ फल के रूप में नारियल| गणपति पूजा में दीप जलाने के लिए भी इसलिए नारियल तेल इस्तेमाल किया जाता है साथ ही नारियल के छिलके जो जलाकर उसमे धूप, गुग्गुल, कपूर डालकर धूप किया जाता है|
इसलिए इसबार गणेश पूजन में अगर आप भी बाप्पा के दोनों तरफ या फिर बप्पा के सामने अखंड दीपक या फिर सिर्फ दीपक जला रहे हैं तो उसे नारियल तेल से ही ले जो कि आपके नुक्कड़ के पूजा सामग्री दुकान में आसानी से मिल जाएगी| कुछ प्रदेश में जहा नारियल तेल उतने अच्छे नहीं मिल पाते हैं वो तिल के तेल में ही कपूर डालके उस तेल से दीपक जला सकते हैं इससे भी आपके पुरे घर में एक महक बनी रहेगी और साथ में ही एक आध्यात्मिक बातावरण भी बन जाएगी जब तक बाप्पा आपके घर पे रहेंगे| बाप्पा को दीपक और धूप दिन में तीनबार जरूर करें अगर आप अपने घर पे गणपति बाप्पा को प्रतिष्ठा करते हैं गणेश उत्सव के दिनों में| दीपक जलाने के लिए किसी भी प्रकार की स्टील दीपक इस्तेमाल न करे केवल पीतल या फिर तांबे का दीपक ही आप इस्तेमाल करे| अगर आप चांदी की दीपक जलना चाहे तो भी जला सकते हैं या फिर मिटटी की दीपक भी आप जला सकते हैं| अगर आप अखंड दीपक जला रहे हैं तो जरूर पीतल का ही दीपक जलाय जिससे आपको उसे जलाय रखने में आसानी होगी|

टिप्पणियाँ