दुर्गा सप्तशती पाठ नवरात्रि पर रोज करना जरुरी है या नहीं? [Navratri Durga Saptashati]


अगर आप रोज दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहते हैं इस नवरात्रि में तो  कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है| वैसे तो अगर आप रोज दुर्गा सप्तशती पाठ करेंगे तो सबसे अच्छा रहता है पर अगर आप रोज सप्तशती यानि श्री श्री चंडी पुष्तक को नहीं भी पढ़ पाते हैं तो भी आप प्रतिपदा के दिन और नवमी के दिन यह पाठ जरूर करें| नवरात्रि में अगर आप रोज पुस्तक पढ़ पाएंगे तभी नवरात्रि के पहले दिन संकल्प ले नहीं तो पूजा के बाद आरती करें और पाठ करें और फिर से आरती करें| अगर हम संकल्प के अनुसार पाठ नहीं कर पाते हैं तो यह व्रत के नियम का उलंघन होता हैं इसलिए कोशिश करें कि आप कोई संकल्प लिए बिना ही पाठ करें| बहुत से लोग जो केवल अष्टमी को ही दुर्गाष्टमी पूजा करते हैं वह केवल उसी दिन पूर्ण दुर्गा सप्तशती पाठ कर सकते हैं पर अगर आप नवरात्रि के पहले दिन से ही घट स्थापना कर रहे हैं और केवल अष्टमी को पाठ करते हैं तो यह सही नहीं होता हर आपको पहले दिन पाठ जरूर करना चाहिए और उसके बाद अगर आप अष्टमी या नवमी के दिन पथ करते हैं तो वह प्रथम दिन ही उस तरह से संकल्प ले ले| अगर आप संकल्प नहीं लेना चाहते हैं तो आप जिस भी दिन दुर्गा सप्तशती सम्पूर्णपथ करें| अगर आप सप्तशती पथ करने में किसी भी कारण से असमर्थ रहे तो मनमें कोई शंका न रखे क्यों के अगर आप सम्पूर्ण सप्तशती पाठ न भी कर पाए तो अर्गलास्तोत्र पाठ करने से भी सम्पूर्ण सप्तशती पाठ का फल मिलता है| इसलिए किसी भी प्रकार की आशंका अपने मनमें न रखते हुए आप जिस तरह से माँ की पूजा करने में और पाठ करने में समर्थ हो उसी पद्धति से सम्पूर्ण एकाग्रता और निष्ठा से माँ की सेवा आरती करें|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नैवेद्य और प्रसाद क्या होता है [Naivedya aur Prasda]

आगम और धूप दीप पूजा आरती

शिवपूजा धूप निवेदन और आरती मंत्र [Shivratri Dhoop aur Aarti puja Mantra]