धनतेरस पर क्या ख़रीदे और क्या नहीं [Dhanteras par kya kharide aur kya nahi]
इस साल धनतेरस पर अगर आप कुछ धातु के बस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपको यह समझना होगा की आपको क्या खरीदना है और क्या नहीं खरीदना है| धातु से हमारे घर और जीवन के का तरह सकारात्मक सोच का विस्तार होता है पर वही कुछ गलत धातु खरीद ने से नकारात्मकता भी होती है| हम इन्ही चीजी को शगुन और अपशगुन के साथ जोड़ देते हैं पर अगर देखा जाए तो यह शगुन अपशगुन नहीं बल्कि सकारात्मकता और नकारात्मकता की बात हैं| ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीद ते हैं| पर क्या आप जानते हैं की धनतेरस के दिन सोना और चांदी से भी ज्यादा पीतल खरीदना बहुत ही शुभ मन जाता है| कहते हैं भगवान धन्वंतरि जब अमृत पात्र लेकर आए थे तो पीतल के पात्र में अमृत लेकर आए थे| इस लिए पीतल के बर्तन को लक्ष्मी की प्रतीक मानी जाती है और साथ ही सेहत के लिए भी पीतल धातु बहुत ही अच्छी होती हैं| इसलिए पूजा के पात्र भी सबसे अच्छे पीतल ही मानी जाती है| इसलिए इस धनतेरस पर आप कहें बहुत कीमती धातु क्यों न ख़रीदे पर पीतल के कुछ बर्तन जरूर ख़रीदे|
यहाँ पर यद् रखे कि आरती करने के लिए कभी भी कोई स्टील या दूसरे बर्तन इस्तेमाल न करें पीतल के धूप और दीप पात्र ही इस्तेमाल करें और रोज के पूजा आरती के लिए भी कम से कम पीतल के आरती पात्र ही इस्तेमाल करें|

टिप्पणियाँ