नवरात्रि और दुर्गापूजा में कैसे करें माँ दुर्गा की धुनुची आरती [Maa Durga Ki Dhunuchi Dhoop Aarti]
नवरात्रि साल में दोबार हम खासकर मनाते हैं, एक शारदीय नवरात्रि और एक चैत्र नवरात्रि| नवरात्रि माँ दुर्गा की आराधना का समय होता है और इस समय हम माँ की मन भर के सेवा और पूजा करना चाहते हैं| पर आजके हमारे भागदौड़ की जीवनशैली में हमारे पास हर समय इतना समय नहीं होता की हम माँ के नौ दिन तक सही सही आराधन कर सके| पर कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे हम माँ की पूजा कर सकते हैं और माँ अम्बे की आशीर्वाद भी पा सकते हैं| ऐसे ही एक प्रक्रिया है धूप पूजा अर्थ्यात केवल धूप से ही माँ की पूजा करना और आरती करना| धूप गुगुल माँ को बहुत ही ज्यादा पसंद है यह माना जाता है इसलिए बंगाल में दुर्गापूजा के समय धुनुची आरती की विशेष व्यबस्था कि जाती है, अष्टमी पर धुना पूजा भी धूप पूजा ही है| इस लिए अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है तो आप धूप पूजा से भी नवरात्रि के नौ दिन की पूजा कर सकते हैं| आइये जान लेते हैं इसे कैसे करे- पीतल के धुनुची में धूप करना या आरती करना ही सबसे उत्तम होता है| मिटटी के धुनुची भी धूप करने के लिए इस्तेमाल करते हैं| नारियल के खोल और अच्छे धूप गुगुल से ही धूप जलाना चाहिए| माँ को स्थापित करके पुष्प, अ...