कोलकाता के दां परिवार में वैष्णव मत से दुर्गा आराधना [Kolkata Daw Parivar ki DurgaPuja]
अगर आप को वैष्णव दुर्गा पूजा देखने की इच्छा है तो आप कोलकाता के शिवकृष्ण दां भवन में जरूर एकबार आय| वैसे तो दुर्गापूजा शाक्त पूजा है पर कुछ परिवार में माँ की आराधना सम्पूर्ण वैष्णव मत से अनुष्ठित होती है कोलकाता जोड़ासांको दां परिवार भी इस वैष्णव दुर्गापूजा के लिए प्रसिद्ध है| कहते हैं यहाँ माँ आते हैं गहने पहनने| माँ को सम्पूर्ण सोने की गहने से श्रृंगार करवाई जाती है और यह आज से नहीं पूजा के पहले समय से चली आ रही है| वैष्णव मत में पूजा इसलिए इस पूजा में न तो भोग में कोई सामिष भोग चढाई जाती हैं और न ही कोई बलि यहाँ पर होती है| हर संध्या धुनुची धूप के सुगंध के साथ माँ की भव्य आरती की जाती है| यहाँ नवरात्रि की पहली दिन यानि प्रतिपदा से कल्प शुरू की जाती हैं और उसके बाद छठे दिन षष्ठी तिथि को बेल बृक्ष में आरती करके वोधन अनुष्ठान किया जाता है| इस अनुष्ठान को 'बेलबरण' कहा जाता है| सप्तमी के दिन गंगा घाट पे नवपत्रिका स्नान के बाद माँ की मूर्ति के सामने प्राणप्रतिष्ठा और घटस्थापना होती है| अष्टमी के दिन यहाँ माँ की अष्टमी पूजा के साथ साथ धूना पूजा भी आयोजित होती है| इसके ब...