संदेश

#Durgapuja #RaniRashmoni #DurgaAarti #Navratri #BengaliDurgapuja लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रानी रासमणि परिवार की दुर्गापूजा [Rani Rashmoni House Durgapuja]

चित्र
अगर आप कोलकाता आए हैं तो दक्षिणेश्वर मंदिर के बारे में जरुन सुने ही होंगे पर क्या आप जानते हैं दक्षिणेश्वर मंदिर की प्रतिष्ठा करनेवाली रानी रासमणि की परिवार में आज भी मनाई जाती है दुर्गापूजा| रानी रासमणि एक भक्ति परायण नारी हैं जो कि माँ के कार्य के लिए ही अपने सारे जीवन को समर्पित कर दिए थे| उनके परिवार में दुर्गापूजा उनके ससुर प्रीतिराम माड़ के शुरू किया था जो उनके मृत्यु के बाद रानी रासमणि के पति बाबू राजचन्द्र दास आयोजित किया करते थे पर रानी की कोई पुत्र संतान न होने के कारण उनके पति के मृत्यु के बाद से रानी रासमणि ने ही दुर्गापूजा के आयोजन करते हुए उसे सबके लिए खोल दिया अर्थात उनके घर पे हर किसी को पूजा देखने के लिए उन्होंने आमंत्रित किया| कहा जा सकता है कि उसी समय से ही माता के आरती के साथ साथ लोकमाता रानी रासमणि ने अपना सेवा कार्य शुरू कर दी थी| रानी रासमणि परिवार में देवी पूजा शाक्त मत से की जाती है| अगर आप लोग बंगाली दुर्गापूजा के बारे में जानते होंगे तो आप लोगों को पता होगा की यह षष्ठी तिथि से शुरू होती है और दशमी के दिन विसर्जन के साथ सम्पन्न होती है| रानी रासमणि परिवार...