हवन किये बिना भी कैसे करें नवरात्र हवन पूजा [Navratri Navmi Hawan Vidhi Puja]
नवरात्रि के पूजा सम्पन्न होने के बाद हवन करने की विधान है पर आजकल सभी हवन नहीं कर पाते हैं इसका कारण यह है कि उस समय पंडितजी बहुत कम मिल पाते हैं और अगर मिल भी जाये तो वह बहुत समय देकर हवन नहीं करते, साथ ही खुद से हवन करना भी सबको नहीं आता और अगर खुद से हवन करते भी है तो भी उनका मन उतना संतुष्ट नहीं होता| यहाँ पर में आपको इसके एक उपाय बताऊंगा जिससे आप अलग से बिना हवन किये भी नवरात्रि के हवन कर सकते हैं| सबसे पहले आप बाजार से अष्टांग और दशांग धूप लेकर आये अथवा घर पे भी उसे बना ले| बहुत से लोग वैसे तो गे के गोबर से बने कंडे पर ही धूप जलाते हैं पर में हमेशा नारियल के सूखे छिलके यानि खोल के साथ ही धूप जलने की सलहा देता हु क्यों के यह आसानी से मिल जाता है धूप जब की कंडे में मिलावट के कारन कई बार वह जलता भी नहीं है| नारियल के छिलके में चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, अगर जटामांसी, गुग्गुल, केसर, सुगंधबाला तेजपत्ता सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है जिसे दशांग धूप कहा जाता है| सबसे पहले कपूर के साथ नारियल के छिलके को जलाय और फिर उसे दशांग और अष्टांग धूप डालकर उसमें शुद...