होली पूजन के सामग्री [Holi Pujan Samagri]
होली के दिन आप कई तरह से पूजा कर सकते हैं जैसे श्री राधा कृष्ण की पूजा कर सकते हैं, लक्ष्मी नारायण की पूजा कर सकते हैं, राम-सीता पूजन भी आप कर सकते हैं और लाल अबीर और गुलाल से माँ भगवती दुर्गा की पूजा भी आप कर ही सकते हैं| एक बात यहाँ पर ध्यान रखना जरुरी है कि अगर आप वैष्ण्ब पूजा यानि लक्ष्मी-नारायण, राधा-कृष्ण, राम-सीता पूजन कर रहे हैं तो उसमे लाल रंग के अबीर का प्रयोग न करें केवल नारंगी और पीले रंग के अबीर का ही प्रयोग करें| पर अगर आप देवी माँ कि पूजन कर रहे हैं तो उसमे लाल रंग के अबीर का ही प्रयोग करें| आइये संक्षिप्त में जान लेते हैं क्या क्या सामग्री पूजा के लिए जरुरी है होली पर- १. पूजा की चौकी अगर मंदिर हे तो वही पूजा करें २. लाल या पीले रंग का कपड़ा ३. अबीर, गुलाल, चन्दन ४. कलश, आम पत्ते, नारियल, अर्घ्य पात्र ५. पूजा के फूल ६. अक्षत ७. पीतल धुनुची ८. धूप, गुग्गुल ९. पंचदीपक १०. घी, बाती ११. बतासे का शरबत १२. आचमन पात्र होली पूजन में कलश स्थापना करना जरुरी नहीं होता पर अगर आप अपने पूजा को विशेष बनाना चाहते हैं कलश स्थापना जरूर करें| बतासे के शरबत के साथ अगर...