तुलसी विवाह आरती पूजन कैसे करें [Tulsi Vivah Aarti Puja]
वैसे तो तुलसी विवाह और कैसे करने होते हैं यह हम सबको थोड़ा बहुत पता ही है पर यहाँ पर हम पूजा के संक्षिप्त विवरण के साथ कैसे श्री शालिग्राम और तुलसी माँ की आरती करते हैं उस बारे में बात करेंगे| वैसे बहुत से लोग का कहना है की पुरुष या महिला क्या दोनों ही तुलसी पूजन कर सकते हैं? इस बारे में हम बाद में क ब्लॉग जरूर बनाएंगे पर आज तुलसी विवाह के मौके पर हम किस तरह आरती करते हैं इस बारे में बात करेंगे| तुलसी पूजन करने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या सामान की जरुरत नहीं होती है बहुत ही काम और घर पे मौजूद सामान से ही आप तुलसी विवाह पूजन आरती कर सकते हैं| बहुत सरे घर पे वैसे तो शालिग्राम जी को रखकर पूजा नहीं की जाती हैं रोज तो उन्हें बिलकुल भी घबराने की जरुरत नहीं है वह श्री नारायण के एक फोटो रख सकते हैं साथ ही नारियल सहित कलश स्थापना करके भी विधि को सम्पूर्ण किया जा सकता है| बहुत से जगह पर सुपारी से भी यह विधि की जाती है पर अगर कलश पे श्री हरि का ध्यान करके यह विधि संपन्न की जाये तो सबसे अच्छा रहता है| तुलसी विवाह के लिए तुलसी माँ के गमले, नारायण के चित्र या शालिग्राम जो आपके पास उपलब्ध हो और...