रोज घर पे भोग और आरती कैसे करें? [Roj ghar pe bhog aarti kayse karen]
घर पे वैसे तो हम रोज पूजा करते ही है पर कुछ लोग चाहती है कि वो भगवान को भोग लगाए और साथ ही भोग आरती भी करें| पर उन्हें यह समझ में नहीं आता है कि कैसे भगवान को भोग लगाए और कैसे आरती करें| सबसे पहले यह बात बता देना जरुरी है कि भोग का मतलब पकाया हुआ खाना ही समझते हैं हम पर आप चाहे तो कच्चा भोग भी चढ़ा सकते हैं अगर आपके घर पे अलग से रसोई या भोग बनाने के लिए बर्तन नहीं है तो| सबसे पहले आप यह समझ ले कि आप भोग में क्या चढ़ाना चाहते हैं, अगर आप एक खाना रोज नहीं खा सकते तो भगवान को भी रोज एक ही खाना चढ़ाना सही नहीं होता है| भोग देना कोई विशेष जरुरी है ऐसा तो नहीं है पर यह भक्त और भगवान के बिच एक भावना होती है कि हम भगवान को भोग लगाकर ही खाना खाते हैं दिन में एकबार ही सही| ज्यादातर हम दोपहर के समय भोग लगाते हैं| पर कुछ लोग जो भोग नहीं लगा पता है समय के या साधन के कारण जो खासकर कामकाजी और फ्लैट में रहते हैं जहा अलग से भोग बनाना मुश्किल होता है, वह भोग में चना, बतासा, मिसरी या शरबत भी चढ़ा सकते है| या फिर फल काटकर भी फल भोग लगाया जा सकता है| भोग अगर आप बना रहें है तो ध्यान में रखें कि पीतल के बर...