क्या विष्णु पूजा में अक्षत सम्पूर्ण बर्जित है? [VishnuPuja me yese puja kare Akhsat se]


वैसे तो चावल किसी भी देवता को चढ़ाया जा सकता है पर कुछ मान्यता के अनुसार भगवन विष्णु या शालिग्राम जी के पूजा में अक्षत इस्तेमाल करना बर्जित है| पर यहाँ पर एक बात ध्यान से समझना बहुत ही जरुरी है की शालिग्राम या विष्णु पूजा में 'केवल अक्षत' यानि कोरे अक्षत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए चन्दन या हल्दी के साथ आप श्री हरी विष्णु को अक्षत अर्पित कर सकते हैं| भगवान विष्णु को पीले रंग सबसे ज्यादा पसंद है इसलिए अगर आप हरि चन्दन के रख या हल्दी में रंगे हुए चावल विष्णु पूजन में इस्तेमाल करेंगे तो इसमें किसी भी प्रकार की कोई दोष नहीं है| पुष्प, चन्दन के साथ भी अर्घ्य के रूप में भी आप अक्षत भगवान बिष्नु को चढ़ा सकते हैं पर केवल सफ़ेद अक्षत भगवान बिष्नु को नहीं चढ़ाना चाहिए| माता लक्ष्मी के साथ जब पूजा की जाती है कुमकुम से रंगे लाल रंग के चावल भी आप चढ़ा सकते हैं| ध्यान रखे शिव पूजा में कभी भी रंगीन चावल नहीं चढ़ाना चाहिए क्यों के भगवान शिव योगी है और उनके पूजा में चन्दन और भस्म के इलावा बाकि सारे रंगीन तिलक के सामग्री बर्जित है| 

चावल को पूजा पत्र में यानि पुष्पपात्र में ही रखे और गंध पुष्प के साथ उसे चढ़े| हल्दी में भी चावल को रख सकते हैं जिससे चावल का रंग पीला हो जाता है और उसे आप उसके बाद पूजा के लिए साहड़ा सकते हैं| चावल को हल्दी में रख के रंगने की परंपरा पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में ज्यादा देखि जाती है| हरि चन्दन के साथ चावल भी केवल विष्णु पूजा या लक्ष्मी-नारायण पूजा के लिए इस्तेमाल करें|

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
विष्णुपूजा में अक्षत वर्जित है ऐसा किस शास्त्रमें है।
Unknown ने कहा…
ब्रह्म नित्य कर्म समुच्चय नामक ग्रंथ में
AmitanduB ने कहा…
Wese To VishnuPuja me Gandh Akhsat Istemal karne me koi manai nhi hae. kyunke mul vaishnav granth me iske koi manai nhi hae. par shaligram shila ke upar chawal chadhana mana kiya gaya hae. Vishnu Murti Ya Photo me puja ke samay chawal chadaya ja sakta hae. maa lakshmi ke sath to chawal chadhana hi sahi hota hae vishnu puja me. Par Shali gram ke upar chawal nhi chadhana cahiye. Sath me Vishnu Pujan me Chandan ke sath ya haldi ke sath hi chawal chadhana cahiye kabhi bhi safed akhsat nhi chdhana cahiye. Vrindavan ke ek vishnav sevak ke anushar shaligram par chawal chadhane se usme ek prakar ka dg ho jata hae jabki til ke akhsat se yesa nhi hota hae. isliye sayed yah niym bhut bad me aya hae is vishay ko dekhte huye. Par Vishnu Puja me Chawl ka khsat chadhan sampurn barjit hae yesa koi thos praman vaishnav grantho me nhi hae. To Vishnu Puja me har koi gandh push akhsat chadha hi sakta hae.
Unknown ने कहा…
Nice... but what is 'dg'?

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नैवेद्य और प्रसाद क्या होता है [Naivedya aur Prasda]

आगम और धूप दीप पूजा आरती

शिवपूजा धूप निवेदन और आरती मंत्र [Shivratri Dhoop aur Aarti puja Mantra]