गणपति बाप्पा की संध्या आरती करें इस तरह से [ Ganesh Ji ki Aarti]
गणपति बाप्पा अब आपके घर में बिराजमान हैं और आप उन्हें अपने घर के सदस्य की तरह ही आपको यतन करना होगा, उसके लिए आप जो भी घर पे बने वो बाप्पा के लिए ही बना रहे हैं उसी हिसाब से खाना बनाय और साथ ही उसे बाप्पा को भोग में चढ़ाय अगर आप खाना बनाकर नहीं अर्पण कर सकते तो कोई परेशानी नहीं है आप एक नारियल और गुड़ या मिसरीके सरबर बाप्पा को देते रहे और साथ में एक लोटा जल भी जरूर रख दे| गणपति बाप्पा जब आपके घर में बिराजते हैं तो रोज सुबह शाम आरती जरूर करें| सुबह जब आप आरती करें तो शंख नाद के साथ बाप्पा को जगाय और घंटी बजाते हुए धूप-दीप अथवा कपूर से आरती करें| संध्या के समय भी आप आरती जरूर करें| सबसे पहले गणपति बाप्पा के दोनो तरफ अक्षत रखदे और उसके ऊपर दिया स्थापन करके दीपक जला दे| संभव हो तो अक्षत बिछाकर उसपे दोनों तरफ आप दो धुनुची भी रख दे| गणेश जी के साथ माँ गौरी भी हमारे घर में बिराजमान होती है इसलिए एक धूप गणेश जी के नाम और एक धूप माँ गौरी के नाम पर स्थापन करें| इसके बाद अगर आपके पास इक्कीस दीपदान है जिसमे आप दीपक जलाके आरती कर सकते हैं या फिर आप केवल पंचप्रदीप से भी आरती कर सकते ह...